Helth

मोबाइल मेडिकल यूनिट से पदयात्रियों को दी जा रही चिकित्सकीय मदद।

दंतेवाड़ा। शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर पद यात्रियों की स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन के द्वारा चलित मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की गई है। जिसमें दन्तेवाड़ा माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पदयात्रियों को मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध कराई का रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट गीदम से दंतेवाड़ा के बीच लगातार पद यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है। उक्त मेबाइल मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सा के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है।

जो जगह-जगह रुककर पद यात्रियों के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था देखेगी इसमें मोबाइल मेडिकल यूनिट में सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई है। पदयात्रा के साथ घुटने के बल आने वाले दर्शनार्थियों को उक्त मोबाइल मेडिकल यूनिट से राहत मिलेगी। साथ ही उनकी स्वास्थ्य संबंधी पूरी देखभाल मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा की जाएगी।