विश्व पर्यावरण दिवस पर 231वीं बटालियन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।

दंतेवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 231वीं बटालियन, जावंगा-गीदम द्वारा बटालियन परिसर एवं दूरस्थ तैनात समवायों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट सुनील भवर ने किया।
इस अवसर पर कमांडेंट द्वारा पौधारोपण कर जवानों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व के संबंध में संबोधित किया गया। उन्होंने बटालियन द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी वृक्षारोपण अभियान-2026 के निर्धारित लक्ष्य को वर्षा ऋतु के प्रारंभिक चरण में ही पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि लगाए गए पौधों का बेहतर विकास सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम के दौरान दूरस्थ समवायों में भी पौधारोपण किया गया। स्थानीय नागरिकों ने बटालियन द्वारा किए जा रहे जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी सतीश कुमार मलिक, उप कमांडेंट संजय कुमार पूनिया, सहायक कमांडेंट सुनील कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट अजय यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।