खेल एवं युवा कल्याण तथा जिला प्रशासन द्वारा ‘‘फिट इंडिया मूवमेंट’’ के अंतर्गत “Sunday on Cycle” अभियान का आयोजन

खेल एवं युवा कल्याण तथा जिला प्रशासन द्वारा ‘‘फिट इंडिया मूवमेंट’’ के अंतर्गत “Sunday on Cycle” अभियान का आयोजन
नारायणपुर 7 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा ‘‘फिट इंडिया मूवमेंट’’ के अंतर्गत “Sunday on Cycle” अभियान का विशेष आयोजन विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार दिनांक 07 जून 2026 को कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया। उक्त अभियान का उद्देश्य आम जन में फिटनेस स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है। “Sunday on Cycle” कार्यक्रम के आयोजन में अधिक से अधिक नागरिकों विद्यार्थियों, खेल संघो, युवा संगठनों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता प्रदान किया।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर “Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन के दौरान साइकिल रैली प्रातः 7 बजे से कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर घड़ी चौक से रामकृष्ण मिशन आश्रम, ब्रेहबेड़ा एवं विभिन्न स्थानो से गुजरते हुए पुनः कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई।
इस आयोजन के अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, छ.ग. लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री इन्द्र प्रसाद बघेल, नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री प्रवीण जैन तथा अन्य जनप्रतिधि , मीडिया के प्रतिनिधि, बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नारायणपुर एवं प्रभारी खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण जिला नारायणपुर एवं विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी द्वारा आयोजन में सहभागिता प्रदान किया गया।