Politics

जोगराज प्रदेश सचिव एवं गणेश जिलाध्यक्ष निर्वाचित।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ युवा कॉंग्रेस के हुए संगठन चुनाव का परिणाम कल युवा कॉंग्रेस के ऑफिशियल पेज पर अपलोड कर दिया गया हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी आकाश शर्मा को 514374 और इनको टक्कर देने वाले प्रत्याशी आशीष मोनू अवस्थी को 168815 वोट प्राप्त हुआ है। अब शीर्ष के 3 प्रत्याशी होंगे उनका साक्षात्कार दिल्ली मे होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। वहीँ बस्तर से दंतेवाड़ा जिले के युवा नेता जोगराज बुरड़ जो प्रदेश महासचिव के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे उनको 4321 वोट के साथ प्रदेश सचिव निर्वाचित हुए हैं। इससे पूर्व भी जोगराज को प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया था लेकिन इस बार वो चुनाव में लड़कर पहली बार दंतेवाड़ा जिले से कोई युवा कॉंग्रेस में प्रदेश सचिव जैसे महत्तवपूर्ण पद पर निर्वाचित हुए हैं।

 

इनके साथ दंतेवाड़ा युवा कॉंग्रेस को भी नया जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा के रूप में मिला, जो पहले जिला उपाध्यक्ष के पद पर थे इनके साथ आकाश विश्वास और पुरुषोत्तम यादव जिला उपाध्यक्ष बने हैं। गणेश बस्तर टाइगर के पुत्र स्व दीपक कर्मा के काफी करीबी माने जाते थे और उनका भी मन था कभी गणेश दुर्गा दंतेवाड़ा का जिलाध्यक्ष का पद संभाले और उनके सपनों को पूरा करते हुए यह लड़ाई गणेश दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के आशीर्वाद से सभी युवाओं के मेहनत से जीत दर्ज कर ली हैं l घोषणा होते ही गणेश माई जी के मंदिर मत्था टेकने पहुंचे और फिर विधायक देवती कर्मा और जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा से आशीर्वाद लेने उनके बंगले पहुंचे जहां नेताओं ने उनका मुह मीठा करवाया। परिणाम के बाद जिले से बने युवा नेताओं की जीत की खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जोगराज ने बातचीत में बताया कि सभी युवाओं ने कड़कती धूप में जो मेहनत और हम पर विश्वास किया आज उसका परिणाम आया है बस्तर में ऑनलाइन सदस्य बनाना काफी मुश्किल भरा रहा लेकिन फिर भी हमने अच्छी सदस्यता करवाई, पहला चुनाव था एक अच्छा अनुभव रहा और इस चुनाव में परिणाम जो भी आया हो लेकिन हम सभी युवा पूरी ईमानदारी के साथ संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।