भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता को दी महंगाई की मार- कांग्रेस
कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था – कांग्रेस
भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

नारायणपुर – बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस के तत्वाधान मे पूर्व दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव का पुतला दहन किया। आज जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश दीवान, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, एवं कांग्रेस वक्ताओ ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगतार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है जिससे आम जनता श्रस्त है विकास कार्य ठप पड़े है रोजगार ख़त्म हो चूका है आज शहर से लेकर गाँव का अंतिम व्यक्ति डबल इंजन की भाजपा सरकार से परेशान है, वही पूर्व कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार मे लाखो परिवार को 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलता था और पूर्व पांच वर्ष मे सिर्फ 2 पैसे बिजली दर मे बढ़ोतरी किया गया था! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली की सरकार के रिमोट बन के काम कर रहे है उनसे प्रदेश सम्भल नहीं रहा है, वहां से जैसा आदेश आता है विष्णु देव हा कर महंगाई को बोझ जनता पर डाल देते है भाजपा की डबल इंजन सरकार की ऐसी क्या परिस्थिति आ गयी है की अपने 2.5 साल के सरकार मे पांच बार बिजली के दर मे बढ़ोतरी किया गया है
इस बार सीधे सीधे 30-50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया है,महंगाई से हर वर्ग परेशान है किसानी का समय आ रहा है बिजली के साथ साथ पेट्रोल डीजल का भी भारी किल्लत है भाजपा सरकार मे पेट्रोल के लिए गौरव पथ से बखरूपारा के कोटगुडिन मंदिर तक लगभग 2.5 किलोमीटर लम्बा लाइन लगा रहता है इससे किसान भारी परेशान है! प्रेस वार्ता मे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष माधेश्वर जैन, जिला महासचिव एवं प्रवक्ता अमित भद्र, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, जिला महासचिव संगठन एवं प्रसानिक संजय राय, शेख तौहीद अहमद, शब्बीर बढ़गुजर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, यूथ कांग्रेस महासचिव दीपक गाँधी, रमेश ध्रुव, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!
नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कांग्रेस भवन मे केक काट कर मनाया
*नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओ ने जन्मदिन पर केक काट कर मिठाई बाट कर खुशियाँ मनाया इस पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!*