Helth
सीएमएचओ बीआर पुजारी ने किया तुमकपाल का दौरा।

दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तुमकपाल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा आज ग्राम पंचायत का दौरा किया गया। साथ ही वहां पर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारी ने गांव में डोर टू डोर सर्विस कर मरीजों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश। गांव में उल्टी दस्त एवम सूजन के मरीज मिलने की शिकायत पर उन्होंने गांव वासियों के घर जाकर उक्त प्रकरण की जांच कर गांव में लगातार स्वास्थ शिविर लगाने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए।