231वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जवानों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प।

दंतेवाड़ा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 231वीं बटालियन सीआरपीएफ, जावंगा-गीदम में योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट सुनील भवर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कमांडेंट ने जवानों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासित जीवन शैली का भी आधार है।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा जवानों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी गई। बटालियन मुख्यालय के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात समवायों के जवानों ने भी पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया।

योग कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी सतीश कुमार मलिक, उप कमांडेंट संजय कुमार पूनिया, उप कमांडेंट एम. संतोष सिंह, सहायक कमांडेंट सुनील कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी मनमोहन मीना सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।