CHHATTISGARH
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया,

इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, अखंड भारत की अवधारणा और उनके विचारों को याद किया,
नेताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है, उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं,