भाजपा महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा ने राजमाता सिंधिया की मनाई जंयती।

दन्तेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा द्वारा पार्टी की संस्थापक सदस्य एवं अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा सिंधिया जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्पण किया गया। सदस्यो द्वारा उनके समर्पण को याद करते हुए विचार को आगे बढ़ाने संकल्प भी किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ओजस्वी मंडावी , श्रीमती सुमनप्रभा यादव, श्रीमती सरिता उईके, मण्डल अध्यक्ष दन्तेवाड़ा श्री श्रवण कड़ती, जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर , श्रीमती लता मरकाम श्रीमती कुन्ती झरना, पार्षद श्रीमती सुमन ठाकुर श्रीमती आरती लक्ष्मी एवं महिला मोर्चा के बहनें एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।