CHHATTISGARH

केरलापाल में ग्रामीणों ने पादरियों, बाहरी धर्म प्रचारक को और मत्तांतरण गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

नारायणपुर जिले से महज 7-8 किलोमीटर दूरी में स्थित ग्राम पंचायत केरलापाल में जहां ग्रामीणों ने पादरियों, बाहरी धर्म प्रचारक को और मत्तांतरण गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए गांव के प्रवेश द्वार पर एक सूचना का बोर्ड भी लगाया है, ग्राम सभा में पंचायत पारित के आधार पर यह फैसला लिया गया, ईसाई धर्म के प्रार्थना व धार्मिक आयोजन पर भी रोक लगाया गया है,स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में मतांतरण को लेकर काफी सामाजिक तनाव व विवाद बढ़ा है और घटनाएं सामने आई है ऐसे में केरलापाल ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित कर आस्था और संस्कृति के संरक्षण को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है,