CHHATTISGARH
धर्मांतरण विवाद को लेकर एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है, जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम खड़कागांव में,

नारायणपुर
धर्मांतरण मामला
खबर नारायणपुर से है जहां धर्मांतरण विवाद को लेकर एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है, जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम खड़कागांव में
जहां मतांतरित दो परिवारो में सात लोगों को गांव से निकलने की बात सामने आ रही है, उनके घर के सामानों को बाहर निकाल दिया गया है,आदिवासी समुदायों का कहना है कि या तो गांव में रहना है तो आदिवासी रीति रिवाज परंपरा को माने व देवी देवताओं का अपमान न करें, दो पक्षों में विवाद सबेरे से ही काफी गहराया, मामले को शांत करने जिला प्रशासन व पुलिस बल के अधिकारी मौजूद हैं,मामले को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है,