सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किया गया,

कलेक्टर नम्रता जैन ने प्रदाय किया सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र
पेंशन राशि को अपने जीवन में सदुपयोग करने की दी सलाह
नारायणपुर, 01 जुलाई 2026// कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किया
और पेंशन राशि को अपने जीवन में सदुपयोग करने को सलाह दी।
पीटीआई के पद पर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के श्री फारुख अहमद खान और पशु चिकित्सा विभाग नारायणपुर के ड्रेसर श्री कंवल देव चूरपाल को 30 जून 2026 को अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के दिन ही कलेक्टर नम्रता जैन ने पेंशन प्राधिकार पत्र सौंपते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ आर.के. पड़ौती एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।