CHHATTISGARH

पहली बारिश में सड़कों पर लगा जाम, सड़कों की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशान,

नारायणपुर
पहली बारिश में सड़कों पर लगा जाम

नारायणपुर जिले में पिछले चार दिनों से लगातार तेज बारिश होने से नारायणपुर ओरछा मार्ग की हालत बद से बद्तर हो गई है,आलम ये है कि अब इस मार्ग में दो पहिए और चार पहिए वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है,बारिश की वजह से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है,,और माइंस की भारी वाहनों के लगातार दौड़ने से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं,,बिती रात लगभग 8 बजे बड़गांव गांव के पास मांइस की एक ट्रक फस गई जिससे मुख्य सड़क पुरी तरह से जाम हो गया,मुख्य सड़क में जाम लगने से सड़क के दोनों छोर में वाहनों की लंबी कतारे लगी,नारायणपुर से ओरछा के लिए निकली यात्री बस भी इस जाम में घंटों फसी रही , जाम लगने से बस में सवार यात्रीयो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा,,छोटेडोंगर पुलिस को जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद वैकल्पिक रास्ता तैयार कर जाम को खोला गया,, गौरतलब है कि आमदई मांइस से पल्ली तक वर्तमान में सीसी रोड निर्माण का कार्य प्रगति पर है । परन्तु प्रशासन और निर्माण एंजेसी द्वारा वाहनों की आवाजाही के लिए कोई वैकल्पिक सड़क का निर्माण नहीं करने से आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,, स्थानीय नागरिकों में काफी नाराजगी दिखी,,निर्माण एजेंसी और प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है,