KrishiPolitics

बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर मुआवजा देने सौपा ज्ञापन।

भाजपा किसान मोर्चा ने राज्य सरकार से की मुआवजे की मांग।

दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा दंतेवाड़ा ने महामहिम राज्यपाल माननीय अनुसूईया उइके के नाम ज्ञापन सौंपा | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की बेमौसम हुई बारिश ने किसानो की चिंता बढ़ा दी है। किसानो के फसलों को हुए नुकसान का निरिक्षण कर राज्य सरकार शीघ्र अतिशीघ्र मुआवजा, प्रभावित किसानो को प्रदान करे | भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुदराम भास्कर ने कहा की भाजपा किसान मोर्चा हमेशा से किसानो के हित के लिये संघर्ष लगातार करती रही है जिसके परिणाम स्वरुप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 01 नवंबर से धान खरीदी प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है लेकिन पूर्व वर्षो में हुए बारदाने की कमी व टोकन की समस्या से राज्य सरकार को सबक लेनी चाहिए जिससे धान खरीदी प्रभावित न हो। दंतेवाड़ा भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों को मुआवजा देने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौपा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदराम भास्कर, दीपक बाजपेयी,मण्डल अध्यक्ष श्रवण कड़ती, जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम,जनपद सदस्य राजेश कश्यप, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव, जनपद सदस्य सुरेन्द्र भास्कर, चैतराम भास्कर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |