Helth

23 अक्टूबर को गीदम में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

 

दंतेवाड़ा। संचालक आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी दंतेवाड़ा के द्वारा जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन गीदम में आयोजित किया जा रहा है।आयुर्वेद एवम चिकित्सा शास्त्र के जनक भगवान धन्वंतरि के जयंती के उपलक्ष्य में विशाल स्वास्थ्य मेला का आयोजन 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को समय प्रात 10 बजे से साय 4 बजे तक किया जाएगा। जिससे आयुर्वेद,होम्योपैथी, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा और योग द्वारा उपचार परामर्श, औषधि, निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।शिविर में अस्थमा त्वचा रोग,गठिया,जोड़ो का दर्द,बवासीर, कब्ज,स्त्रीरोग,पेट संबंधी रोग,बाल रोग तथा अन्य जटिल रोगों का ईलाज किया जाएगा।इस आयोजन के प्रभारी डॉक्टर जे डी पंडा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर रामेश्वरी पैकरा के साथ आयुष मेडिकल टीम में सभी पद्धति के डॉक्टर , पैरामेडिकल स्टाफ अपनी सेवाए देंगे।आम नागरिकों से अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।