धान खरीदी केंद्र गीदम में विधिवत किया गया शुभारंभ।

दन्तेवाड़ा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। पहले दिन दंतेवाड़ा जिले के कृषि उपज मंडी गीदम में खाद्य बोर्ड सदस्य विमल सुराना जी के मुख्य अतिथि में शुभारम्भ हुआ। जहां जनप्रतिनिधि के साथ साथ किसान भी मौके पर मौजूद थे। चर्चा करते हुए विमल सुराना ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कॉंग्रेस सरकार ने किसानो के हित मे फैसला लेते हुए 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन से ही धान खरीदी की शुरुआत कर दी है। और जो दूर से किसान साथी आते थे उनके लिए भी इस बार सरकार ने उनके हित में अच्छा कदम उठाया है पोर्टल के माध्यम से भी किसानों को अपडेट मिलता रहेगा उनका डाटा 2 घंटों के अंदर एंट्री होगा और डिटेल्स ऑनलाइन दिखाएगा। लगातार भूपेश बघेल जी के नेतृत्व मे कॉंग्रेस सरकार किसानों के हित मे उनको मजबूत करने का फैसला ले रही है। और इसबार नए किसानों ने भी पंजीयन करवायी है। और यह बड़ी बात है कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य हैं जहां किसी भी किसान भाइयों ने आत्म हत्या नहीं की हैं इसका साफ़ मतलब यह है कि सभी किसान कॉंग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं से खुश हैं। इस दौरान उनके साथ विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ नेता अशोक कुमार बुरड़, विजय तिवारी, प्रदेश सचिव युकॉं जोगराज बुरड़, जनपद अध्यक्ष अंति वेक, कमलोचन सेठिया, बोगा राम समेत अन्य जनप्रतिनिधि व किसान मौजूद थे*