आज जगदीश मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा,दूर दूर से पहुंचेंगे श्रद्धालु, हरी बोलों के नारों से गूंजेगा नारायणपुर

आज जगदीश मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा
दूर दूर से पहुंचेंगे श्रद्धालु
हरी बोलों के नारों से गूंजेगा नारायणपुर,*
जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में प्रतिवर्ष रथ-यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से किया जाता है. यह उत्सव इस क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक उत्सव है, जिसमें हजारों स्थानीय एवं आसपास क्षेत्र से आए श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के रथ खींचते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. रथों का त्योहार कहलाने वाला यह उत्सव भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक की भव्य शोभायात्रा का प्रतीक है और इसी आस्था के पर्व के बीच नारायणपुर का भव्य रथ-यात्रा प्रदेश भर में साल दर साल विख्यात होते जा रहा है. पिछले कई सालों से जिले में मनाए जाने वाले इस पर्व में श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष के अनुसार हर वर्ष बढ़ती जा रही है, साथ ही नारायणपुर जिले से ओरछा छोटे डोंगर सोनपुर एड़का सहित कई गांवों के श्रद्धालु शामिल होते हैं. इस बार भी नारायणपुर के रथ यात्रा में जिले भर के हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के पुजारी ने बताया कि जगदीश मंदिर में रथ-यात्रा के महापर्व का शुभारंभ हो चुका है, 16 जुलाई को पूरे धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ-यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें वह अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ अपनी मौसी के घर जाएंगे. नारायणपुर में विशाल रथ यात्रा का आयोजन होगा जिले में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला भी लगातार आयोजित होती रहेगी. जिसमें भर के श्रद्धालु समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी शामिल होंगे।