छत्तीसगढ़

JAGDALPUR JE CASE : 9 साल की बच्ची संक्रमित, ये 3 इलाके बने हॉटस्पॉट

जगदलपुर. जगदलपुर में जापानी इंसेफेलाइटिस यानी JE का केस सामने आया है। 9 साल की छात्रा को तेज बुखार के बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

केस मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा को हॉटस्पॉट माना जा रहा है। वहीं बकावंड क्षेत्र पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

जापानी इंसेफेलाइटिस संक्रमित क्यूलेक्स मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर वायरल बीमारी है। गंभीर मामलों में तेज बुखार, उल्टी, गर्दन में अकड़न, मानसिक भ्रम और दौरे पड़ सकते हैं।

यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सीधे नहीं फैलती। मच्छरों से बचाव, मच्छरदानी का इस्तेमाल और बच्चों का टीकाकरण इसके बचाव में अहम है।