Forest

वन वितान जागृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दंतेवाड़ा। वन परीक्षेत्र गीदम वन मंडल दंतेवाड़ा परिपालन में कारली सर्किल बीट झपोड़ी में वन वितान जागृति कार्यक्रम किया गया। जिसमें आस्था विद्यालय गीदम कन्या हायरसेकेंडरी स्कूल गीदम डीएव्ही स्कूल गीदम के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण एवं शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। संयुक्त वन प्रबंध समिति बुदपदर अध्यक्ष तथा ग्राम सरपंच, गुमरगुडा मंदिर के स्वामी जी और वन विभाग के उपवन मंडल अधिकारी वन परीक्षेत्र अधिकारी गीदम रेंज के समस्त सभी स्टाफ सम्मिलित होकर सभी बच्चों को जंगल भ्रमण करते हुए नरवा विकास कार्य एवं औषधि संबंध एवं बॉटनिकल वनस्पति विज्ञान के संबंध में लुज बोल्डर चेक डैम एस सिटी डब्ल्यू ए टी एवं सांपो से संबंधित आदि अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।