जिला एवं शहर कांग्रेस के तत्वाधान तहसील ऑफिस के सामने भारी बारिश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया,

खड़गे,राहुल,प्रियंका के गिरफ्तारी के विरोध मे कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया
लगातार पेपर लीक को लेकर उठ रहे सवाल के बीच प्रधानमंत्री आवास घेराव करना विपक्ष के नेता राहुल गाँधी का साहस का परिचायक है,
नारायणपुर- मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के सामने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष के नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास का घेराव कर रहे कांग्रेस एवं अन्य दलों के सांसद के साथ साथ राहुल गाँधी प्रियंका गाँधी के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा धक्का मुक्की घसीटने जैसे कृत्य से कांग्रेस आक्रोषित है, सत्ता दल बीजेपी के इशारे से पर हुए इस कृत्य के विरोध मे जिला एवं शहर कांग्रेस के तत्वाधान तहसील ऑफिस के सामने भारी बारिश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया,
कांग्रेस वक्ताओ ने कहा की देश की राजनीती मे ऐसे क्षण बहुत कम आते है जब प्रधानमंत्री आवास का घेराव करना पड़ रहा है आज विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पेपर लीक परीक्षा व्यवस्था को लेकर देश भर मे आवाज़ उठ रहे है और राहुल गाँधी ने स्पष्ट संदेश दिया है की युवाओं के आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता है! प्रधानमंत्री मोदी के आवास को घेरना राजनीती साहस का बड़ा उदहारण है इससे विदित होता है की राहुल गाँधी संसद के अंदर ही नहीं संसद के बाहर भी जनता की आवाज को केंद्र के सामने उठाने का साहस रखते है! प्रधानमंत्री के इशारे पर हुए पुलिस की बर्बरता से राहुल गाँधी पीछे नहीं हटे उनके नाक से खून निकलना उससे उठा कर पुलिस के द्वारा ले जाना इससे साफ जाहिर होता है की राहुल गाँधी मोदी के सामने डटकर मुकाबला करने का हिम्मत रखते है!
पुतला दहन कार्यक्रम मे पीसीसी सचिव देवनाथ उसेंडी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष पण्डी राम वड्डे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गजा पटेल, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष माधेश्वर जैन, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मैनु कुमेटी, जिला महासचिव संगठन शेख तौहीद अहमद,प्रशासनिक संजय राय, शहर कांग्रेस प्रभारी रवि देवांगन, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, महासचिव शब्बीर बढ़गुजर, राजेश साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एनएसयूआई प्रदेश सचिव जय वट्टी, पूर्व पार्षद बागेश्वरी पटेल, एवं अन्य कांग्रेस सदस्य एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!