पालनार में सीआरपीएफ ने लगाया शिविक एक्शन शिविर, सायकल और सामग्री किया वितरण।

दन्तेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के पालनार ग्राम में 111 वी बटालियन केन्द्रीय पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को आवश्यक सामग्रीयों का वितरण किया गया । बटालियन के द्वारा नीरज यादव कमाण्डेन्ट के दिशा निर्देश में जी कम्पनी द्वारा पालनार कैम्प परिसर में पालनार, फुलपाड, बडेबेडमा, चोलनार, टिकनपाल एवं आसपास के अन्य गाँव के ग्रामीणों के लिये सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आवश्यक सामग्री का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विवेक कुमार कुशवाहा द्वितीय कमान अधिकारी 111 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किया गया।
जिसमें पालनार गाँव के पुरूष महिलायें एवं छात्र छात्रायें इस सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम के अंर्तगत विवेक कुमार द्वारा ग्रामीणों तथा नवयुवको को हिंसा का मार्ग छोडकर मुख्य धारा से जुडने तथा भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित होने के बारे मे जागरूक किया गया तथा ग्रामीणों के बीच सायकल,रेडियो, एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया । सिविक ऐक्शन कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण पहुंचकर लाभ उठाया। ग्रामीणों ने मौके पर उपस्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , सचिव, शिक्षक एवं युवक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।