CHHATTISGARH

नारायणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में रैली प्रदर्शन,

 

नारायणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में रैली प्रदर्शन,

NEET विवाद: छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, नारायणपुर में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का किया इस्तेमाल किया,

जंतर-मंतर घटना पर नारायणपुर में जमकर बवाल, कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब नारायणपुर तक पहुंच गई है, सोनम वांगचुक व छात्रों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बखरुपारा धरना प्रदर्शन स्थल से होते हुए जगदीश मंदिर सोनपुर रोड जय स्तंभ चौक से कलेक्टर को ज्ञापन देने हाईस्कूल के पास पहुंचे जहां प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका,केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की,कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने और छात्रों के घायल होने का आरोप लगाया गया है,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब छात्रों से मिलने पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस ने जबरन हटाया,इसी घटना के विरोध में नारायणपुर में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया,कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की,प्रदर्शन के दौरान पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद रही, कलेक्ट्रेट जाते वक्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं के बीच पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी झड़प हुई, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेट्स तोड़ने का प्रयास किया पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल कर पानी की बौछार की जिससे छात्र-छात्राएं व कार्यकर्ता व पुलिस कर्मियों को मामूली सी चोटे आई,कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा,फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, अब देखना होगा कि छात्रों की मांगों और इस विरोध प्रदर्शन पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है,