CHHATTISGARH

अवैध गोवंश परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

नारायणपुर
अवैध गोवंश परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध गोवंश परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौड़ाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 नग गोवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया,आरोपी कांकेर से गोवंश खरीदकर बिना वैध दस्तावेज एवं पशु परिवहन संबंधी नियमों का पालन किए उन्हें बाजार में विक्रय के उद्देश्य से ले जा रहे थे,थाना निरीक्षक पियुष कटियार व उनकी टीम ने मौके पर जाकर किया जप्त, मामला थाना धौड़ाई में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, नारायणपुर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने कहा है कि अवैध गोवंश की तस्करी करने वाले व कानून का उल्लघंन वालों पर लगातार कारवाई की जा रही है,