CHHATTISGARH

ओरछा में भाजयुमो का ऐतिहासिक कार्यक्रम : राहुल टिकरिया के नेतृत्व में 170 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन,

ओरछा में भाजयुमो का ऐतिहासिक कार्यक्रम : राहुल टिकरिया के नेतृत्व में 170 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

नारायणपुर/ओरछा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा नारायणपुर जिले के ओरछा मंडल में आयोजित ‘जॉइन (BJYM)’ अभियान के तहत एक विशाल युवा सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और नव-मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 170 युवाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि आज देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित और प्रगतिशील महसूस कर रहा है। ओरछा जैसे वनांचल क्षेत्रों में युवाओं का भाजपा के प्रति यह झुकाव इस बात का प्रतीक है कि विकास की किरणें अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। उन्होंने सभी नवागंतुक युवाओं का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में संगठन के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री लोकेश साहू, जिला प्रभारी प्रशांत पात्र और जिला सह-प्रभारी निखिल भैया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों में ओरछा जनपद पंचायत अध्यक्ष नरेश कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू उसेंडी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरस्वती गोटा ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नानू नाग, जिला महामंत्री दीपेंद्र भोयर व विशु दत्ता, उपाध्यक्ष सोमनाथ सलाम व लिलेश विशाल कचलम, जिला मंत्री परमजीत सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र कुलदीप और हेमंत भुई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संगठनात्मक स्तर पर ओरछा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बघेल और शहर मंडल अध्यक्ष अमित सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सदस्यता लेने वाले सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि वे आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।