Polish

अवैध रूप से यूरिया खाद रखने पर गीदम पुलिस की कार्यवाही।

 कांकेर बस टिकिट काउन्टर से 04 बोरी यूरिया खाद पुलिस ने किया जप्त

दंतेवाड़ा। जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विगत दिनों पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की मीटिंग लिया जाकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा किया जाकर जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं सुश्री आशारानी एसडीओपी के पर्यवेक्षण में गीदम पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली की बस स्टैण्ड स्थित कांकेर यस टिकिट काउन्टर में 04 बोरी यूरिया खाद अवैध रूप से रखा गया है। जिस पर गीदम पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर काउण्टर संचालक मोनू ठाकुर को 04 बोरी यूरिया खाद रखने के संबंध में नोटिस दिया जाकर पूछताछ किया गया। मोनू ठाकुर द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। जिस पर पुलिस द्वारा कांकेर बस टिकिट काउन्टर में रखे 04 बोरी यूरिया खाद को चारा 102 coप्रoसo के तहत जप्त किया गया तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी, दन्तेवाड़ा को सूचना दी गई। इसी प्रकार यूरिया का उपयोग असामाजिक तत्व सिंथेटिक दूध को गाड़ा करने, देशी महुआ दारू को पकाने – गलाने के लिए भी इस्तेमाल करने की सूचनाएँ मिलती रहती हैं। ज्ञात हो कि जिला दन्तेवाड़ा को जैविक जिला घोषित किया गया है तथा छत्तीसगढ़ में यूरिया खाद का विक्रय समिति के माध्यम से किसानों को की जाती है। रासायनिक खाद के कालाबाजारी रोकने के लिए बाजारों में विक्रय पर प्रतिबंध है। गीदम पुलिस मामला दर्ज कर अनावेदक मोनू ठाकुर से पूछताछ कर रही है कि उक्त यूरिया खाद के चोरे को कहाँ से लाया जाकर कहीं ले जाया जा रहा था।