CRPFLifestyle

आदिवासी युवा कार्यक्रम के तहत बीस बच्चे मैसूर भ्रमण हेतु रवाना।

सीआरपीएफ एवं नेहरू युवा केंद्र द्बारा युवाओं हेतु कार्यक्रम किया जा रहा है आयोजित।

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में तैनात 111 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा 14 वॉ आदिवासी युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कारली स्थित मुख्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीरज यादव कमाण्डेंट 111 बटालियन जिला नोडल अधिकारी, दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले 14 वॉ आदिवासी युवा कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए दंतेवाड़ा के अति संवेदनशील इलाके के 20 आदि वासी बच्चों जिसमे आठ लड़कियाँ एवं 12 लड़को ने कार्यक्रम में भाग लिया है।

जिनको नेहरू युवा केन्द्र, दंतेवाड़ा द्वारा दंतेवाड़ा पुलिस लाईन, कारली से मैसूर के लिए भेजा गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिला के अति पिछड़ा क्षेत्रों के बच्चो को भारत के विभिन्न शहरों की संस्कृति से परिचय कराने एवं उनको सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। गौरतलब है कि बस्तर में नक्सल समस्या के कारण यहां के नौजवानों में एवं बच्चों में अन्य शहरों की एवं प्रदेशों की अपेक्षा विकास कम देखने को मिलता है इसलिए सीआरपीएफ एवं युवा केंद्र के द्वारा बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से 20 बच्चों को मैसूर में ले जाकर अन्य प्रदेशों एवं जिलों से आए बच्चों से रूबरू करवाया जाएगा मैसूर में आए बच्चों द्वारा अपना अपना अनुभव एवं अपने क्षेत्र के रहन-सहन के बारे में एक दूसरे से वार्तालाप एवं संस्कृति के बारे में जानकारी साझा की जाएगी जिससे बस्तर क्षेत्र के बच्चों को भी कुछ नया सीखने को मिलेगा जिसका फायदा क्षेत्र के अन्य लोगों को भी मिलेगा सीआरपीएफ के द्वारा ऐसा कार्यक्रम सालों से किया जाता रहा है। जिसमें क्षेत्र के अन्य अन्य गांव के बच्चों को भ्रमण के हेतु ले जाया जाता रहा है जिनकी चलते उनके जीवन में परिवर्तन देखने को मिलता है। इस कार्यक्रम में 111वीं वाहिनी, के०रि०पु०बल,ल  के रोहिताष चौधरी द्वि०कमा०अधि०, विवेक कुमार सिंह, द्वि०कमा० अधिo, सुधांशु कुमार, उप कमा० एवं अन्य कार्मिकों ने भाग लिया।।