CHHATTISGARH

हाई स्कूल खेल मैदान के समतलीकरण और प्रकाश व्यवस्था की मांग,शाम रात होते ही शराबियों का अड्डा,

 

हाई स्कूल खेल मैदान के समतलीकरण और प्रकाश व्यवस्था की मांग,शाम रात होते ही शराबियों का अड्डा,

 

नारायणपुर में युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हाई स्कूल खेल मैदान की बदहाल स्थिति को लेकर अब आवाज उठने लगी है। मैदान समतल नहीं होने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण युवाओं को अभ्यास में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नारायणपुर के हाई स्कूल खेल मैदान में प्रतिदिन सैकड़ों युवा सुबह करीब 4 बजे से रात 9 बजे तक व्यायाम और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए शारीरिक अभ्यास करते हैं।
युवाओं के लिए यह मैदान खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक सहित कई तरह की शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास किया जाता है।

 

लेकिन वर्तमान में मैदान पूरी तरह समतल नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को अभ्यास करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से सुबह और शाम के समय मैदान में अंधेरा रहता है, जिससे युवाओं की परेशानी और बढ़ जाती है।शाम रात होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है,,,शीशी बाटल फेकी हुई हमेशा देखने को मिलती हैं,

युवाओं ने जिला प्रशासन से हाई स्कूल खेल मैदान का समतलीकरण कराने, आवश्यक लेबर की व्यवस्था करने और पर्याप्त लाइट लगाने की मांग की है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बेहतर खेल मैदान और प्रकाश व्यवस्था मिलने से क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी।
अब देखना होगा कि युवाओं की इस मांग पर जिला प्रशासन कब तक पहल करता है और हाई स्कूल खेल मैदान को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाता है।