Social

कटुलनार में हीरे डोकरी पेनमण्डा हेमुल वंश मुड़ामी सम्मेलन।

धर्मांतरित लोग वापस आये बहिष्कार का प्रस्ताव किया पास।

दंतेवाड़ा।  गीदम ब्लॉक के कटुलनार में हीरे डोकरी पेन हेमुल वंश प्रथम सम्मेलन का 28 जनवरी को देवगुड़ी में आयोजित की गई । इस सम्मेलन के सूत्रधार करने वाले कटुलनार के सरपंच सोनाराम मुड़ामी ने धर्मांतरण विषय में समाज को आगाह करते कहा कि मिशनरियों के द्वारा दिये जा रहे प्रलोभन से बचना और लोगों को बचाना भी है इससे हमारी संस्कृति, रीतिरिवाज खत्म हो रहे हैं ।कम उम्र में शादी नहीं करने की बात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कही । सम्मेलन में मुड़ामी परिवार के अतिरिक्त भी सैकडों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते मुड़ामी परिवार के संरक्षक नंदलाल मुड़ामी ने हास्-परिहास के बीच समाज के उत्थान और समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी प्रकाश डालते शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया बिना शिक्षित हुए किसी भी परिवार और समाज विकास संभव नहीं ।
इस बीच ईसाई धर्म मे गए समाज के लोगों को वापस आने की बात कही अन्यथा बहिष्कार होने तैयार रहने की चेतावनी भी दी।
भारत माता की जय उदघोष के साथ उन्होंने अपना स्थान ग्रहण किया ।
उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और जिला पंचायत सदस्य मालती मुडामी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनी ।
आज गीदम एजुकेशन सिटी है हमारे बच्चे वहां से शिक्षा ग्रहण कर परिवार और समाज का नाम रौशन कर सकते है ।
इसके अलावा स्वास्थ्य के विषय में सजगता से काम करने की जरूरत हैं ।

अतिथि के तौर पर आमंत्रित कोवासी बोमड़ा ने इस प्रथम आयोजन के लिए मुड़ामी समाज को बधाई देते नशापान के दुष्प्रभाव से बचने की सलाह देते अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने कहा ।
साथ ही समाज के कुछ लोगों द्वारा गलत सरनेम लिखने पर नाराजगी जताते सही लिखने आग्रह किया।
अनेक लोग गलती कर रहे हैं ।सरनेम में छेड़छाड़ बिल्कुल न करें इसके दुष्प्रभाव आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा । आप सभी से आग्रह है कि अपने बच्चों को स्कूल भेजें ।

शादियों में फिजूलखर्ची बिल्कुल न करें ।बालूद के युवा सरपंच संतू मुड़ामी ने भी कम शब्दों में स्थानीय बोली में सभा को संबोधित करते कहा कि समाज में कम उम्र में विवाह को रोकना होगा । कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंधविश्वास, झाड़फूंक, कोर्ट कचहरी, नशापान, धर्मांतरण, स्वास्थ्य कृषि के क्षेत्र में जागरूकता लाना था । समाज के अध्यक्ष सोना मुड़ामी,उपाध्यक्ष मुन्ना मुड़ामी,सचिव मनी मुड़ामी,कोषाध्यक्ष संतू मुड़ामी,सहायक सचिव सुखराम मुड़ामी,सहायक कोषाध्यक्ष कमलोचन मुड़ामी, मंच संचालक सुकालू मुड़ामी आयोजन की बागडोर सम्हालते आगुंतकों का स्वागत और मंच संचालन किया । इस दौरान अथिति रूप से जनपद अध्यक्ष अंति वेक, बुधरी ताती,आनंद मुड़ामी,पवन कुमार मुड़ामी अर्जुन मुड़ामी ,सहित अन्य उपस्थित रहे।