नारायणपुर में बढ़ती महंगाई और चीनी की कीमतों एवं उपलब्धता की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज एक दिवसीय चीनी सत्याग्रह का आयोजन किया,

नारायणपुर में बढ़ती महंगाई और चीनी की कीमतों एवं उपलब्धता की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज एक दिवसीय चीनी सत्याग्रह का आयोजन किया
नारायणपुर -जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दिवान के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और आम जनता को राहत देने की मांग कि ।
नारायणपुर के जयस्तम्भ चौक में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक दिवसीय जनआंदोलन किया गया।
कांग्रेस का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई पर पड़ रहा है। वहीं चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी और इसकी उपलब्धता को लेकर भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।
रसोई का बजट लगातार बढ़ रहा है और आम लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है।
कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने के साथ ही चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
नारायणपुर में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान महंगाई और चीनी की कीमतों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक आम जनता को महंगाई से राहत नहीं मिलती, तब तक पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।