CHHATTISGARH

मानवता की मिसाल: मासूम बच्चों के लिए ITBP जवानों ने किया रक्तदान नारायणपुर। जिला अस्पताल नारायणपुर में उपचाररत मासूम बच्चों विवेक, विजय और सोनारू के लिए रक्त की आवश्यकता की जानकारी सामने आने पर स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल की पहल पर तत्काल मानवीय प्रयास शुरू किया गया। बच्चों की जरूरत को देखते हुए 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी श्री अजय निर्मलकर एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी श्री राजीव गुप्ता ने बिना देर किए रक्तदान के इच्छुक जवानों को जिला अस्पताल भेजा। तीनों बच्चों के लिए 1-1 यूनिट रक्त की व्यवस्था की गई। इस मानवीय पहल के तहत 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के आरक्षक पवन कुमार एवं आरक्षक सुभाष चंद्र तथा 45वीं वाहिनी आईटीबीपी के कन्हुचरण खतवा ने रक्तदान कर मासूम बच्चों की मदद की। मुश्किल समय में जरूरतमंद बच्चों के लिए आगे आकर रक्तदान करने वाले आईटीबीपी जवानों के इस कार्य की सराहना की जा रही है। जवानों ने अपने कर्तव्य के साथ-साथ मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचय दिया,

मानवता की मिसाल: मासूम बच्चों के लिए ITBP जवानों ने किया रक्तदानमानवता की मिसाल: मासूम बच्चों के लिए ITBP जवानों ने किया रक्तदान
नारायणपुर। जिला अस्पताल नारायणपुर में उपचाररत मासूम बच्चों विवेक, विजय और सोनारू के लिए रक्त की आवश्यकता की जानकारी सामने आने पर स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल की पहल पर तत्काल मानवीय प्रयास शुरू किया गया।
बच्चों की जरूरत को देखते हुए 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी श्री अजय निर्मलकर एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी श्री राजीव गुप्ता ने बिना देर किए रक्तदान के इच्छुक जवानों को जिला अस्पताल भेजा। तीनों बच्चों के लिए 1-1 यूनिट रक्त की व्यवस्था की गई।

इस मानवीय पहल के तहत 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के आरक्षक पवन कुमार एवं आरक्षक सुभाष चंद्र तथा 45वीं वाहिनी आईटीबीपी के कन्हुचरण खतवा ने रक्तदान कर मासूम बच्चों की मदद की।
मुश्किल समय में जरूरतमंद बच्चों के लिए आगे आकर रक्तदान करने वाले आईटीबीपी जवानों के इस कार्य की सराहना की जा रही है। जवानों ने अपने कर्तव्य के साथ-साथ मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचय दिया।