INDIAचुनाव आयोगविधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव 2023 – पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान. EC की 12 बजे प्रेसवार्ता।

आज से इन प्रदेशों में लागू होगी आदर्श आचार संहिता...

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना एवं मिजोरम में विधानसभा आज से बजेगा चुनावी बिगुल।

 

एजेंसी न्यूज नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग सोमवार को पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज करेगा. इस संबंध में आयोग आज दोपहर 12 बजे राजधानी दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसके बाद इन सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.

गौरतलब है कि 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, जबकि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा और तीन अन्य राज्यों मध्य प्रदेश (230 सदस्यीय), राजस्थान (200 सदस्यीय) और तेलंगाना (119 सदस्यीय) का कार्यकाल जनवरी में समाप्त होगा. इन सभी राज्यों में एक साथ ही विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले दो महीनों से इन सभी पांच चुनावी राज्यों का दौरा कर रहा है.।

इन राज्यो में मतदान नवंबर के दूसरे सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच किसी भी समय होने की संभावना है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में 2018 की तरह एक ही चरण में मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में मतदान दो चरणों में कराया जा सकता है।