Electionचुनाव आयोगरायपुरविधानसभा चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में किया चुनाव की तारीखों का ऐलान।

छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को होगा मतदान, 3 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

संवाद एक्सप्रेस रायपुर । भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा कर दी है. जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी. पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाए। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया  । चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर को एक फेज में चुनाव होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो फेज में चुनाव होगा। 7 नवंबर और 17 नवंबर को । इसके अलावा, मिजोरम में दो फेज में चुनाव होगा। 7 नवंबर और 3 दिसंबर को । चुनाव आयोग के मुताबिक, मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को एक ही फेज में वोटिंग होगी। पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट करेंगे। मतदान केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किये जायेंगे।