विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम।
जवानों ने 50 किलो एक्सप्लोसिव की क्षमता वाला फॉक्स होल बरामद।
सतीश अल्लुर बीजापुर। विधानसभा चुनाव से पूर्व बीजापुर जिले में नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर जवानों ने पानी फेर दिया है। माओवादियों द्वारा लगाए फॉक्स होल को जवानों ने बरामद किया है। नक्सलियों द्वारा मद्देड और पेगड़ापल्ली के बीच बुडवागु नाला से 100 मीटर की दुरी पर सड़क के बीच में 5×5 फिट लम्बाई चौड़ाई एवं 5 फिट गहराई का फॉक्स होल तैयार किया गया था। जिसमे 50किग्रा. का आईईडी एक्सप्लोसिव लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों के मूवमेंट के दौरान बड़ी नुकसान पहुचाने की नीयत से आईईडी प्लांट करने की योजना थी। थाना मद्देड का पुलिस बल एवं सीआरपीएफ 170 बटालियन के जवानों की मुस्तेदी के चकते बड़ा हादसा टला। जवानों की गश्ती दल ने मद्देड-भोपालपटनम मार्ग पर बुडवागु नाला से 100 मीटर की दुरी पर फॉक्स होल बरामद किया गया है। सुरक्षा बलो की सतर्कता एवं सुझबूझ से माओवादियों के मंसूबो को किया गया विफल।
