आरोपी को बचाने परिजनों पर बनाया जा रहा दवाब।
बीजापुर। बीजापुर जिले में आदिवासी युवती के साथ अनाचार का मामला प्रकाश में आया है। घर और सामाजिक दबाव के चलते युवती ने जहर खा कर आत्महत्या करने कोशिश की। आनन फानन में युवती को अस्पताल लाया गया। जहां जहर खुरानी की सूचना पुलिस को अस्पताल के कर्मचारियों ने दी। मामले की जांच करने पुलिस युवती के पास पहुंची। जहां युवती ने पुलिस के समक्ष सच्चाई बयाँ कर दी। युवती ने अपने बयान में रसूखदार परिवार के युवक के द्बारा बहला-फुसला कर भोली-बाली आदिवासी युवती के साथ अनाचार किया। और युवती को शादी का छांसा देकर लगातार दो महीने तक का दुष्कर्म करता रहा । युवती के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लें लिया है। पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद किया गया आरोपी जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक को मुक्त कराने रसूखदार परिवार की तरफ से लगातार बड़े पहुंच लोगो से फोन करवाया जा रहा है। दबाव की स्थिति में बयान बदलने का प्रयास करवाया जा रहा है। एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज नही किया गया है। मामले को दबाने परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है।
