बीजापुरविधानसभा चुनाव

निर्वाचन संबंधी शिकायतों एवं सूचना के लिए 24X7 रहेगा उपलब्ध

जिला निर्वाचन कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित

बीजापुर / सतीश अल्लूर – विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय बीजापुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी सहायक संचालक जिला योजना एवं साख्यिकी बीजापुर को नियुक्त किया गया है। वहीं कंट्रोल रूम नंबर 07853-220092, 8839933623 और 1950 है। यह कंट्रोल रूम 24X7 संचालित रहेगा। इस नंबर में निर्वाचन संबंधी शिकायत, जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित निवारण किया जाएगा।