बीजापुरविधानसभा चुनाव

व्यय प्रेक्षक मनेन्दर (IDAS) का हुआ आगमन जिले में प्रथम तीन दिवस प्रवास पर रहेंगे

बीजापुर भारत सरकार द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कार्याे का सुचारू रूप से संचालन हेतु मनेन्दर (IDAS) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया जिनका आगमन हो चुका है। व्यय प्रेक्षक मनेन्दर बीजापुर मुख्यालय के सर्किट हाऊस कक्ष क्रमांक 02 पर रूके हुऐ हैं। उनका दूरभाष क्रमांक 07853-299601 है। कार्यालयीन समय 10ः00 बजे से सायं 5ः30 बजे तक कोई भी नागरिक व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।