BJPजगदलपुरदंतेवाड़ाविधानसभा चुनाव

भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी आज मां दंतेश्वरी के दर्शन कर चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत।

माई दंतेश्वरी से जीत की कामना कर लेंगे आशीर्वाद। 

धीरेन्द्र तिवारी दन्तेवाड़ा। दन्तेवाड़ा विधानसभा चुनाव में पहले चरण में मतदान में 23 दिन शेष रह गए हैं। दन्तेवाड़ा विधानसभा क्रमांक 88 से भारतीय जनता पार्टी ने चैतराम अटामी को अपना प्रत्याशी बनाया है। नवरात्रि के प्रथम दिन चैतराम अटामी मांई दंतेश्वरी के दर्शन कर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। श्री अटामी माई दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेंगे। वही चुनाव में जीत की कामना करेंगे। दंतेवाड़ा स्थित माई दंतेश्वरी मन्दिर में सुबह 11 बजें दर्शन का कार्यक्रम कर भाजपा दन्तेवाड़ा में चुनाव प्रचार में जोर देगी। दर्शन कार्यक्रम में भाजपा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया है। मन्दिर दर्शन कार्यक्रम में अच्छी भीड़ रहने की सम्भावना जताई जा रही है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को श्री अटामी नामांकन फार्म लेने जाएंगे। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।