Naxalismछत्तीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में डीवीसीएम नागेश ढेर, एके-47 बरामद।

विधानसभा चुनाव के पूर्व पुलिस को मिली सफलता।

सतीश अल्लुर बीजापुर। बीजापुर जिले मे विधानसभा चुनाव से पहले बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य इलाके में नक्सलियों के सातवें मुद्दे में बड़े नक्सली को जवानों ने मार गिराया है। सुबह से दोनो तरफ से फायरिंग चल रही है। मुठभेड़ में मद्देड एरिया कमेटी के एक बड़े नक्सली नागेश को जवानों ने मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से AK47 भी जवनो ने बरामद किया है। बीजापुर एसपी ने बताया कि जिला बीजापुर  थाना मद़देड क्षेत्रान्तर्गत कोरंजेड-बंदेपारा के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी प्रभारी DVCM नागेश, सचिव ACM बुचन्ना, ACM विश्वनाथ,एवं अन्य 15-20 सशस्त्र माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना पर बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं केरिपु 170 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी । सर्चिंग के दौरान सुबह बंदेपारा के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच हुई मुठभेड़। मुठभेड़ स्थल से 01 माओवादी का शव एवं 01 नग एके47 हथियार बरामद हुई। माओवादी कोरंजेड-बंदेपारा के जंगल में कैम्प लगाये हुए थे l मुठभेड़ पश्चात इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है ।