कांग्रेसचुनाव आयोगबीजापुरविधानसभा चुनाव

बीजापुर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मंडावी ने भरा नामांकन

हजारों की संख्या में दल बल के साथ पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

सतीश अल्लूर/बीजापुर-हजारों की संख्या मे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मांडवी नामांकन दाखिल करने पहुंचे बीजापुर कलेक्टर परिसर

साथ में नव युवा कार्यकर्ता एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता आमजन हुए शामिल।

नर्तक दल , ढोल नगाड़ा के साथ नया बस स्टैंड से रैली की शक्ल में सक्ति प्रदर्शन करते हुए पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी कलेक्टर कार्यालय नामांकन दाखिल करने ।

मीडिया का सवालों का जवाब देते हुए विक्रम मंडावी ने कहा कि पिछले 5 सालों में जो विकास हुआ है वह 15 साल में कभी नहीं हो पाया था कई ऐसे कार्य जो की केवल कांग्रेस शासनकाल में ही हुए हैं जनता के बीच जनता का जुड़ाव का नतीजा बहुत जल्द मिलने वाला है
पुल पुलिया सड़क स्कूल हॉस्पिटल कॉलेज कई ऐसे कार्य जो कि केवल कांग्रेस शासन काल में ही हुए हैं

विधानसभा जीतने के बाद अगले 5 साल के कार्यों के बारे में पूछा गया तो सिंचाई के क्षेत्र में कार्य करने की बात कही, हमारे किसान भी तेलंगाना के तर्ज पर तीन फसल उगा सके इस प्रकार की सिंचाई व्यवस्था की जाएगी एवं ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार और नए अवसर प्रदान करने की बात भी कहीं.