भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या। नक्सली घटना होने की आशंका। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने क्या कहा देखिये वीडियो….
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा यह टारगेट किलिंग।
नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के बीच भाजपाई की फिर चढ़ी बलि।
संवाद एक्सप्रेस रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा नेताओ पर हमला थम नहीं रहा है विधानसभा चुनाव से पूर्व फिर एक भाजपा नेता की हत्या की गई है। यह हत्या नक्सलियों द्वारा किये जाने की आशंका जताई जा रही है। मोहला मानपुर में चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. भाजपा नेता का नाम बिरझू तारम बताया जा रहा है. यह घटना औंधी इलाके के सरखेड़ा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा कि भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर उन्हें गोली मारकर की गई है. उसे दो से तीन गोलियां मारी गई है. बता दें कि पूर्व में नक्सलियों ने दी हत्या की चेतावनी दी थी. भाजपा नेता की हत्या के बाद औंधी इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.।
भाजपा नेताओं की हो रही टारगेट किलिंग- अरुण साव
भाजपा नेता की निर्ममता से हत्या पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,यह टारगेट किलिंग है कार्यकर्ताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे, गुंडाराज को संरक्षण दे रही सरकार को उखाड़ फेकेंगे ,शांति और कानून का राज कायम करेंगे।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के चलते बस्तर में कई भाजपा नेताओं को सीआरपीएफ की एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जिससे चुनाव के दौरान नक्सल हमलों से बचाव हो सके। लेकिन इसी बीच मोहला मानपुर में भाजपा नेता की हत्या हो जाती है। इससे प्रदेश में भाजपा नेता सकते में है। प्रदेश में बस्तर समेत 20 सीटों पर 7 नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान होना है। मोहला मानपुर में भी प्रथम चरण में वोटिंग पड़ेगी। इस हत्या के बाद भाजपा नेता ख़ौफ़ज़दा है। डर की वजह से प्रचार की रफ्तार एवं जनसपंर्क भी कमजोर हो सकता है।
