नकुलनार में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ।
प्रत्याशी चैतराम ने रिबन काटकर कार्यालय का किया श्री गणेश।
धीरेन्द्र तिवारी दन्तेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने दंतेवाड़ा विधानसभा में जीत दर्ज करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान के लिए सज्ज करने जगह जगह कार्यालय खोले जा रहे है। इसी तारतम्य में दन्तेवाड़ा विधानसभा के नकुलनार ग्राम में भाजपा ने चुनाव हेतु कार्यालय खोला है। बीजेपी प्रत्याशी चैतराम अटामी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कुआकोंडा मंडल चुनाव कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। साथ ही मां भारती, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रत्यासी चैतराम अटामि ने कार्यकर्ताओ से कहा आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ का सहयोग मुझे और पार्टी को हमेशा मिलता आया है और आगे भी मिलते रहेगा हमे केवल अपनी उपलब्धियां को आम जनता को बताना है भाजपा शासन काल मे बहुत से कार्य हुवे थे आवश्यकता है उन्हें याद दिलाने की कांग्रेस के नेताओ ने भस्टाचार ही किया है और जिले को भस्टाचार का गढ़ बना दिया है इस कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ श्री कुमार भदौरिया, रामबाबू सिंह गौतम, सुंदर नाग, नन्दलाल मुड़ामी ,कमला विनय नाग, सत्यजीत चौहान, गोविंद तिवारी, चन्द्रपाल भदौरिया ,संतोष गुप्ता,आशीष चौहान,मुन्ना राम मरकाम , मंगल बघेल,अनोज भदौरिया, बुधराम कवासी ,संजय भदौरिया,राघवेंद्र गौतम ,सुमित भदौरिया,अभिषेक राठौर ,पवन माहेश्वरी,अमित भदौरिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

