दंतेवाड़ा मे एक नक्सली ने किया आत्म समर्पण।
धीरेन्द्र तिवारी दन्तेवाड़ा। नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत एक माओवादी ने किया आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित माओवादी मलांगीर एरिया कमेटी अन्तर्गत रेवाली पंचायत में मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर के पद पर सक्रिय था। उक्त माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड काटना एवं नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटनाओं में शामिल था। उक्त नक्सली जोगा कुंजाम पिता स्व0 देवा कुंजाम उम्र 38 वर्ष डीआईजी दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, एसपी गौरव राय एवं एएसपी रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में किया आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी एवं बस्तर फाईटर दन्तेवाड़ा का विषेष योगदान रहा। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा नक्सल संगठन में सक्रिय अन्य माओवादियों से अपील किया जाता है कि वे भी आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़कर शासन-प्रशासन के द्वारा दिये जाने वाले लाभ का उपयोग कर सुखी जीवन व्यतित करें। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 166 ईनामी माओवादी सहित कुल 650 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।
