BJPElectionछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाविधानसभा चुनाव

ओम माथुर पहुंचे दन्तेवाड़ा, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।

कार्यकर्ता जोश से लबरेज, बहुमत से जीतेंगे- ओम माथुर

धीरेन्द्र तिवारी दन्तेवाड़ा। भाजपा के दिग्गज नेता ओम माथुर,नितिन नबीन एवं पवन साय आज अपने विशेष विमान से निर्धारित कार्यक्रमानुसार दंतेवाड़ा पहुंचे एवं भाजपा जिला कार्यालय पहुँच पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए ओम माथुर ने कहा देखिए मैं पहले भी दौर में आ चुका हूं ।बपूरे चुनाव को दो हिस्से में बांटा गया है पॉलिटिकल और टेक्निकल पूरे चुनाव में हमारे बूथ स्तर की तैयारी किस प्रकार है एक कोर टीम की बैठक करने के लिए आया हुआ हूं संपूर्ण जानकारी बूथ स्तर की हमारी शक्ति केंद्र की टीम सक्रिय है कि नहीं हमारी जिला की टीम सक्रिय है कि नहीं है यही जानकारी के लिए आया हु । भारतीय जनता पार्टी हमारे कार्यकर्ताओं के ही मेहनत के आधार पर चुनाव लड़ती है साल भर से जो मैं माहौल सुन रहा हूं कार्यकर्ताओं के मन में पूरी जोश है आने वाला चुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे। मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि कांग्रेस की सरकार के वादे झूठे है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को हटाने का मन बना ली है। कर्जा माफी, शराब बंदी , बिजली बिल हाफ जैसे वादो की जमीनी हकीकत कुछ और है।