कांग्रेसछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाविधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ में सियासी नहीं, मानसिक बदलाव हुआ – अंशुल अविजीत

दन्तेवाड़ा में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, सरकार की गिनाई उपलब्धियां।

सरकार के काम पर जनता का भरोसा, जन आशीर्वाद से 75 सीटे मिलेगी।

धीरेन्द्र तिवारी दन्तेवाड़ा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब उफान पर है। पार्टियों के स्टार प्रचारकों का लगातार आगमन और प्रेसवार्ता का दौर चल रहा है। दन्तेवाड़ा में  कांग्रेस भवन दंतेवाड़ा में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अविजीत पहुचे। जहां उन्होंने प्रेसवार्ता में भाजपा पर हमला करते कांग्रेस की पांच वर्ष की उपलब्धियों को बताते कहा कि छत्तीसगढ़ में सियासी बदलाव नहीं हुआ बल्कि मानसिक बदलाव हुआ है । भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के लोगों को एक सम्मान दिया है छत्तीसगढ़िया कहलाने का सम्मान,प्रतिष्ठा दी है साथ ही साथ तीर्थ यात्रियों के सुविधा दी गई। आदिवासी नृत्य जो उत्सव मनाया गए उसे शामिल किया गया, आदिवासी समाज को सम्मान दिया गया। छत्तीसगढ़ के लोगों को एक गरिमा ,एक प्रतिष्ठा, एक सम्मान दिया गया। धान खरीदी को बढ़ा कर दिया जा रहा है तेंदूपत्ता जिसे हम हरा सोना कहते हैं। जिसे छत्तीसगढ़ के एक बहुत बड़े हिस्से को उनका परिवार चलाने का साधन है उसे बढ़ाकर 4000 से 4400 प्रति मानक बोरा देंगे। हमने यह वादे किए हैं और आप जानते हैं कि हमें वादा पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता जातिगत जनगणना की है यह जरूरी इसलिए है कि समाज में यह पता चलेगा कि समाज में आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था वह सामने आऐगी और स्पष्ट हो जाएगा कि इस मुल्क की परिसंपत्ति-संसाधनों का विभाजन अच्छी तरह से कैसे किया जाऐ। कौन सबसे ज्यादा जरूरतमंद है। कौन गरीब है किस योजना का लाभ सर्वप्रथम किसे देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नगर स्टील प्लांट आए और दोहरी बात करके चले गए। हमारे वादे फौलाद की तरह पक्के हैं जुमलेबाजी नहीं करते। उन्होंने कहा यह राज्य की संपत्ति है राज्य के आदिवासी लोग ही इसका दोहन करेंगे और दूसरी तरफ से नगरनार स्टील प्लांट की निजीकरण की कार्यवाही अंदर ही अंदर कर रहे हैं। जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद कर रहे हैं वह एक तरफ तो चाहते हैं कि निजीकरण हो और देश की संपत्ति में उनके कारोबारी मित्रों के पास जाए वह कहते कुछ है और करते कुछ है। यहां की जनता को समझ लेना चाहिए और मुझे लगता है कि यहां की जनता समझ चुकी है। दंतेवाड़ा की बात करें तो नंदराज पहाड़ को भी यहां के संपत्ति यहां का संसाधन यहां का पहाड़ यहां का जंगल बड़े-बड़े कारोबारियों को दिया जा रहा है ताकि बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री खड़ा किया जा सके। इंडस्ट्री खड़ी हो इसमें हमें कोई परेशानी नहीं है परंतु विकास होना चाहिए ,रोजगार भी मिलना चाहिए। लेकिन ऐसी पहाड़ ऐसी संपत्ति को यहां का एक विशेष वर्ग सम्मान करता है पूजा करता है आराधना करता है। दे दिया जाए तो इस राज्य का अस्तित्व कैसे बचेगा।

माईजी के आशीर्वाद से कांग्रेस हमेशा ही सामाजिक समता, समरसता सामाजिक न्याय के लिए लड़ती रही है ।हालांकि अनेक चुनौती भी रही जिसे डटकर मुकाबला पार्टी ने किया ।हमने जनता की आवाज को महसूस किया है किसी भी प्रकार की गलतफहमी या गुरुर नहीं है। पेसा कानून का उपयोग कर इस बुराई को दूर किया जा सकता ।कर्मचारियों के नियमितीकरण का ठीकरा केंद्र पर फोड़ते उन्होंने कहा कि केंद्र ने जीएसटी के 49 हजार करोड़ रुपये को रोक रखा है यदि वह जारी कर देते तो यह आसान था लेकिन हम प्रतिबद्ध हैं । अगली पारी उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरियां हमने कम की ।हमारे बड़े नेता शहीद हुए ।नक्सली विषय में सवाल का जवाब देते उन्होंने कहा मुख्य धारा में आएं हिंसा छोड़ें। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष कांग्रेस दंतेवाड़ा अवधेश गौतम, पार्षद एन नागराज,वीरेंद्र गुप्ता, जावेद खान, मनीष भट्टाचार्य,अवधेश झा उपस्थित रहे ।