नक्सलियों के मंसूबो पर जवानों ने किया विफल।
दन्तेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के विरोध चल रहे अभियान में शुक्रवार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी बम को जवानों ने बरामद कर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को एक बार फिर से विफल कर दिया है। दन्तेवाड़ा से डीआरजी, सीएएफ का संयुक्त बल किरन्दुल थाना क्षेत्र के हिरोली, बेंगपाल की ओर एरिया डोमिनेशन रवाना हुए थे।

इस दौरान बेंगपाल के पास पगडंडी में जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने आईईडी बम लगा रखा था। जो जमीन के नीचे दबा था। जिससे इलेक्ट्रिक वायर बाहर दिखाई दिया जिसके बाद जवानों सावधानीपूर्वक जांच करते 3 किलोग्राम का कमांड आईईडी बरामद किया। जिसे निष्क्रिय करने बीडीएस की टीम को सौपा जाएगा।
