दन्तेवाड़ा में नक्सलियों ने मचाया उत्पात- सड़क निर्माण में लगी वाहनों में नक्सलियों ने की आगजनी।
दन्तेवाड़ा से बैलाडीला सड़क में लगी गाड़ियों को फुंका,
भांसी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों ने 16 गाड़ियों में लगाई आग।
धीरेन्द्र तिवारी दन्तेवाड़ा। नक्सलियों ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला मार्ग पर स्थित भांसी में एनसी नाहर कंस्ट्रक्शन कंपनी के डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दंतेवाड़ा से बैलाडीला के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही आरसी नाहर कंपनी का यह कैम्प भांसी थाना से 1 किमी दूर बंगाली कैम्प में स्थित है, जहां रात करीब 1 बजे 50 से ज्यादा नक्सली, जिनमे दर्जन भर काली वर्दीधारी सशस्त्र नक्सली भी शामिल थे, पहुंचे और मौके पर मौजूद चौकीदारों को धमकाया और निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी । इसके बाद वहां खड़ी हाइवा, जेसीबी, पोकलेन, पेवर मशीन समेत 16 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। नजदीक में रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में लगी वाहनों को भी जलाया है। घटना की सूचना मिलने पर भांसी थाने से फोर्स पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
कम्पनी के चौकीदार को बनाया बंधक, बंदूक की नोक प्रबरख दिया घटना को अंजाम।
प्रत्यक्षदर्शी चौकीदार ने बताया कि रात तकरीबन 1 बजे वर्दीधारी समेत ग्रामीण वेशभूषा में 50 से ज्यादा नक्सली आ धमके। और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। वर्दीधारी नक्सली अपने हाथों में अत्याधुनिक हथियार पकड़े थे। और अपने चेहरे को भी ढका हुआ था। इस बीच चौकीदार द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी नक्सलियों के द्वारा दी गई एवं उनके मोबाइल को भी जप्त कर लिया था इसके बाद नक्सलियों ने अपने ख़ौफ़नाक कारनामो को अंजाम देते हुए वहां खड़ी गाड़ियों में आगजनी शुरू कर दी। इस दौरान सशस्त्र माओवादी गाड़ियों में आग लगाने अपने साथियों को निर्देशित कर रहे थे वहीं एक माओवादी वॉकी-टॉकी में किसी अन्य नक्सली से बात भी कर रहा था एवं जल्दी गाड़ियों को जलाने अपने साथियों से नक्सली कह रहे थे। एक चौकीदार में बताया इस बार दौरान बहुत डर लग रहा था ऐसा लग रहा था कि आज की रात आखरी रात साबित न हो। नक्सली जब वहाँ से चले गए तो पुलिस् को सूचना दी। लगभग डेढ़ बजे भांसी थाना से पुलिस बल पहुंचा और हालात को काबू में किया।

