Naxalismछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

फायरिंग एवं आईईडी ब्लास्ट में शामिल माओवादी गिरफ्तार, हथियार व दैनिक सामग्री जब्त।

सीआरपीएफ 231 बटालियन की कार्यवाही। 5 किलो का टिफिन बम बरामद।

धीरेन्द्र तिवारी दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला सुकमा एवं दन्तेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र में गश्त के लिए सीआरपीएफ की 231 बटालियन की पार्टी निकाली गई थी। इस दौरान सीआरपीएफ को परलगट्टा एवं बडे़पल्ली के जंगल में 03 संदिग्ध जवानो को देखकर भागने लगें। जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। माओवादियो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम हुंगा कुजाम पिता स्व0 सुक्का कुंजाम उम्र 28 वर्ष निवासी परलागट्टा बताया।इसके साथ दो अन्य माओवादी नाबालिक पाए गए। बारिकी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त फायरिंग एवं आईईडी ब्लास्ट के अपराध में शामिल होना बताया गया। इनके पास से 01 नग टिफिन बल मय डेटोनेटर वायर करीब 01 मीटर वजनी करीब 5 कि.ग्राम, 07 नग टाइगर बम फटाका, 05 मीटर बिजली वायर लाल रंग का, 04 नग लोहे का सरिया स्पाइक, 01 नग लोहे का सबल, 01 नग टार्च नीला कलर, नक्सल साहित्य पुस्तक 01 नग, 02 नग नोट बुक, 02 नग डेटोनेटर, सिविल पिट्ठू 01 नग एवं दैनिक उपयोगी की सामाग्री जब्त किया गया तथा उक्त संदिग्धो को अप.क्र. 124/2023 में शामिल होने से आज सोमवार को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर 01 को न्यायिक रिमाण्ड पर अन्य 02 नाबालिको को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया। गौरतलब हैं कि विगत दिवस बस्तर बटालियन के जवान गस्त से वापसी के दौरान बड़ेपल्ली एवं परलगट्टा के रास्ते पर माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 01 जवान गंभीर घायल हुआ था, जिस पर थाना किरन्दुल में अप.क्र. 124/2023 धारा 147,148,149,307 भादवि. 25,27 आम्र्स एक्ट 3,5 वि.प.अधि. 13(1), 38(2) 39(2) विधि. विरूद्व अपराध पंजीबद्व किया गया है। इसी अपराध के तहत उक्त माओवादी की गिरफ्तारी हुई है।