छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

रेलवे ट्रैक दोहरीकरण कार्य के कारण दंतेवाड़ा-गीदम बाईपास मार्ग रहेगा बन्द।

10 से 18 दिसंबर तक शहर के भीतर से माल वाहक वाहनों की होगी आवाजाही।

दन्तेवाड़ा। दन्तेवाड़ा जिले में किरन्दुल से जगदलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते दंतेवाड़ा से गीदम की ओर जाने वाली चितालंका बाईपास मार्ग से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 10 दिसम्बर से 18 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान भारी वाहन समय चक्र अनुसार शहर के भीतर से प्रवेश करेंगी। वाहनों का प्रवेश एसबीआई चौक से जिला अस्पताल होते हुए डंकनी नदी के पुल से होकर आवाजाही करेगी। इस अनुसार समस्त मालवाहक वाहन शहर के भीतर प्रवेश कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। प्रथम स्लॉट प्रातः 8 बजे से दोपहर 1.30 तक द्वितीय स्लॉट 3 से 4.30 बजे तक एवं तृतीय स्लॉट रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही होगी। इस दौरान वाहनों की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घण्टा की तक रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को माल वाहक गाड़ियों से धूल न उड़े इसके लिए पूरी तरह कवर करके परिवहन करना होगा। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।