CHHATTISGARHNaxalismPolishदंतेवाड़ा

भांसी वाहन आगजनी में शामिल दस माओवादी गिरफ्तार।

सभी नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में पुलिस बल को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है भांसी में 14 भाग वाहनों में आगजनी करने वाले 10 माओवादियों को जवानों ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि भांसी में 17 नवम्बर को 14 वाहनों में आगजनी करने वाले नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से दन्तेवाड़ा बीजापुर जिले के शरहदी क्षेत्र बेचापाल एवं हुर्रेपाल के जंगल मे डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं सीआरपीएफ 230 बटालियन के जवानों की संयुक्त पार्टी को अभियान के लिए निकाला गया। जहां जंगल मे जवानों को आता देख उक्त माओवादी भागने लगे जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर भांसी में आगजनी की घटना में शामिल होने की बात कबूल की। ये सभी नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे।