नक्सलियों का भारत बंद- बीजापुर में जमकर मचाया उत्पात, दो यात्री बसों को फूंका।
माओवादियों ने 22 दिसम्बर को भारत बन्द का किया है आह्वान।
कुशवाहा ट्रेवल्स और रॉयल ट्रेवल्स में की आगजनी।
सतीश अल्लूर बीजापुर । माओवादियों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में जमकर उत्पात मचाया जा रहा है। बस्तर सम्भाग के दक्षिण बस्तर में नक्सली बेख़ौफ़ होकर वारदात को अंजाम दे रहे है। नक्सलियों ने 22 दिसम्बर को भारत बन्द का आह्वान किया है। इससे पहले नक्सलियों ने कल ही दन्तेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में वाहनों में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। आज फिर नक्सलियों ने बीजापुर जिले में उत्पात मचाया है। अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नक्सलियों ने दो यात्री बसों को आग के हवाले कर दिया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक बीजापुर आँजनेय वार्ष्णेय ने की है। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने दो यात्री बसों में आगजनी कि घटना को अंजाम दिया है। माओवादियों दो अलग अलग इलाके तिम्मापुर के नजदीक कुशवाहा ट्रेवल्स के यात्री बस और चेरामंगी के पास रॉयल ट्रेवल्स के बस को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने इस वारदात से इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
हथियार बन्द नक्सलियों ने यात्रियों को उतारकर बस को फूंका।
हथियार बंद नक्सलियों ने यात्री बस को रोककर यात्रियों को बस से उतार दिया। उसके बाद बसों में आग लगा दी और जंगल कि तरफ भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों को घटना स्थल के लिए जवानों को रवाना कर दिया गया है।

सड़क पर लकड़ी डालकर लगाई आग, आवागमन किया बाधित।
बस में आगजनी से पहले नक्सलियों ने बीजापुर आवापल्ली मार्ग पर लड़कियों के लठ्ठो को डालकर उसमें आगजनी कर दी जिससे आने-जाने वाले लोग फंसे रहे। लकड़ियों में आगजनी के बाद मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे पहले भी नक्सलियों के द्वारा मार्ग को बाधित करने के लिए सड़क पर लड़कियों को डालकर आगजनी की जाती रही है जिस मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता है और नक्सली अपने नापाक मंसूबों पर कामयाब हो जाते हैं।

सड़क पर भारत बन्द के आह्वान के बैनर पोस्टर लगाए।
नक्सलियों के द्वारा इस दौरान सड़क पर पर्चो को फेंका गया। वहीं पेड़ों पर बैनर और पोस्टर भी लगाए गए। बैनर पोस्टर में भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया है इसके अलावा सरकार के द्वारा एवं सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान का विरोध करने का भी जिक्र परसों में किया गया है।
